
घाटशिला: झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार झायुमो जिला अध्यक्ष बबन राय और सचिव मिर्जा हांसदा, उपाध्यक्ष काजल डॉन, मो अजमल सोनू के साथ मिलकर जिला और प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया. जिसमे विक्टर सोरेन जिला के उपाध्यक्ष बने.झायुमो घाटशिला के प्रखंड अध्यक्ष संदीप परिडा और घाटशिला नगर अध्यक्ष अनूप नमाता, नगर उपाध्यक्ष पीताम्बर हांसदा, नगर सचिव अमर पूर्ति,नगर कोषाध्यक्ष झन्तु महतो को चुना गया. सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को झामुमो पूर्व सांसद सुमन महतो और झायुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पोटका विधायक संजीव सरदार ने माला पहनाकर और झामुमो रिबन पहनाकर सभी युवा पदाधिकारियों को पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर जिला सह सचिव सुब्रतो दे,विक्टर सोरेन, रामचंद्र हांसदा, संजय अग्रवाल, रोनी धवन, समीर दास ,उतपल दास, राजू मुंडा, राजू कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे.







