Jamshedpur : जमशेदपुर आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हल्दीपोखर इलाके में संचालित नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है. विभाग ने छापेमारी के दौरान करीब 30 लीटर नकली शराब और 40 अलग-अलग ब्रांड के बोतलों में भरे नकली शराब बरामद किया है. साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में आबकारी विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में संचालित हो रही अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर हल्दीपोखर इलाके में छापेमारी की गई, जहां से एक घर मे मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. वैसे इस छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जाता है, कि विभाग की ओर से लुआबासा और गोविंदपुर में भी छापेमारी की गई है. विभाग ने इस छापेमारी के क्रम में एक बाइक को भी जप्त किया है. फिलहाल विभाग सरगना के तलाश में जुट गई है.









