Saraikela : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरे का उठाव पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है. मुख्य सड़कों के आसपास दिखावे का कचरा उठाव कराया जा रहा है, जबकि कॉलोनियों और बस्तियों के अलावा डोर-टू-डोर कचरा उठाव भी पूरी तरह से बंद है. इधर दिन प्रतिदिन कचरों के जमाव से अब बदबू फैलने लगे है. आपको बात दें, आदित्यपुर नगर निगम की आबादी लगभग साढ़े तीन लाख के आसपास है. लेकिन कचरा निष्पादन का कोई ठोस विकल्प नहीं होने के कारण शहरी कचरों का प्रबंधन नहीं हो पा रहा है, जिससे कचरा जहां- तहां बिखरे नजर आ रहे हैं. इधर कोरना महामारी के बाद लोगों को अब बदबू और दुर्गंध के कारण दूसरे बीमारियों का डर सताने लगा है. वहीं नगर आयुक्त से लेकर मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद कचरा निष्पादन के मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं.






