Jamshedpur : नारायण आईटीआई लुपुंडीह, चांडिल में आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले देश के महान अभियन्ता ‘भारत रत्न’ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनायी गयी. अतिथियों व संस्थान के शिक्षकों ने डॉ विश्वश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण करके अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन जटा शंकर पांडे ने कहा कि आज देश में योग्य अभियंताओं की जरूरत है, ताकि देश को विश्व में लीडर के रूप में स्थापित किया जा सके. उन्होंने मौजूद सभी शिक्षकों को सही प्रशिक्षण देने और विद्यार्थियों में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया. इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन जटाशंकर पांडे, दलेलेश्वर राम, पवन कुमार, अमित कुमार, निखिल कुमार, अजय कुमार मंडल, कृष्ण गोप, जगरी महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








