
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव और अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारी और कर्मियों ने कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया. मौके पर एसडीओ श्री रजक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकरी, एमओआईसी सहित अन्य लोगों ने अपने हाथों में झाडू लेकर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.इसके उपरांत प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू ,समाजसेवी काली राम शर्मा ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हिरणमय मंडल सहित अन्य प्रखंड कर्मी और अंचल कर्मी उपस्थित थे.







