जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फाइलेरिया (फीलपांव) से प्रभावित पांच मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया. डॉ मीरा मुर्मू ने मरीजों को किट प्रदान की. लाभुकों में पावड़ा गांव की 4 एवं बगालडीह के एक मरीज को किट दी गई. इनमें चार मरीजों का एक-एक पैर और एक मरीज के दोनों पैर फाइलेरिया से प्रभावित हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान मरीजों को प्रभावित अंगों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और उचित देखभाल के बारे में जानकारी भी दी गई. बताया गया कि एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन) किट के उपयोग से प्रभावित अंगों की बेहतर देखभाल करने और बीमारी के कारण होने वाली दिव्यांगता को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है. कार्यक्रम में बीपीएम मयंक सिंह, एसआइ दुलाल हेंब्रम, गोविंद रजक, सुरेश मुंडा, तपन मुंडा के साथ ही एमपीडब्ल्यू कर्मी और पीरामल स्वास्थ्य की टीम भी उपस्थित रही.















