
चाकुलिया : चाकुलिया के नया बजार में संचालित शिबु रंजन खां मेमोरियल डिग्री कॉलेज की प्रबंधन समिति की एक बैठक महाविद्यालय के सचिव जवाहर लाल महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शामिल हुए. श्री महंती को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया, वही विधायक ने सभी शिक्षकों का पेर छूकर आशीर्वाद लिया. विधायक को नियमानुसार प्रबंधन समिति का स्थाई सदस्य मनोनीत किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि चाकुलिया जैसी छोटे शहर में यह कॉलेज ग्रामीण विधार्थियों के बीच शिक्षा का दीप जला रहा है. महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के अथक प्रयास और मेहनत से ही यह कॉलेज अल्प समय में ही क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय को एक बेहतरीन शिक्षा संस्थान के रूप मे विकसित करने में वे अपने स्तर पर हर संभव सहयोग करेंगे. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनय कृष्ण महतो, मनिंद्र नाथ पालित, अभय महंती, तपन कुमार घोष, दिलीप बेरा, अनिल मिश्रा, पतित दास, रशिद खान, विशाल बारिक्, गौरंगो बारिक्, विवेकानंद सिंह, लखन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







