
जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत लाल बिल्डिंग चौक के निकटस्थ भिखारी मैदान में स्क्रैप के साथ वहां खड़ी एक बस जल कर स्वाहा हो गया. हालांकि इस दौरान बस में कोई मौजूद नहीं था, इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस तरह बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. घटना सुबह करीब 11 बजे की बतायी जाती है.
जानकारी के अनुसार भिखारी मैदान स्थित सब्जी बाजार के किनारे स्क्रैप टाल के पास कोई स्क्रैप जलाया जा रहा था. उसी दौरान स्क्रैप से उठ रही लपटों ने बस को अपनी आगोश में ले लिया. इससी बस का भितरी हिस्सा पूरी तरह से जल कर स्वाहा हो गया. बस से उठ रही लपटों को देख कर स्थानीय लोग वहां दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी.







