
जमशेदपुर: झारखंड महिला समिति व इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल के तत्वावधान में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत टुइलाडुंगरी क्लब में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत क्लब की किशोरियों ने रंगोली व पोस्टर के माध्यम से समाज में बेटी के महत्व को प्रदर्सित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लस्टर समन्वयक सह परामर्शदाता उदय कुमार शर्मा, एवं क्लब के सदस्य मिक्की, सुमन, अलीशा, जास्मिन, शेरिल आदि का अहम योगदान रहा.














