
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत आश्रय गृह में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. बुजुर्ग की पहचान मुरारी शर्मा के रूप में की गई है. जो भुईयाडीह लकड़ी टाल इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उधर शव की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वही परिजन भी मौके पर पहुंचे. जहां पूछताछ के क्रम में बताया गया कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जो पिछले दिनों घर से अचानक गायब हो गए थे, और कुछ दिनों से रैन बसेरा में रह रहे थे. फिलहाल सीतारामडेरा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है
[metaslider id=15963 cssclass=””]





