जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपनी स्थापना की शताब्दी मना चुके जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन के आरंभ में भगवान् श्री लक्ष्मी नारायण को अन्नकूट महाप्रसाद का भोग लगा कर आरती करते हुए सभी भक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण आरंभ हुआ जिसे करीब डेढ़ हजार श्रद्धालु भक्तों ने ग्रहण किया. इन श्रद्धालु भक्तों में बडी़ संख्या में नगर के उद्योगपति, समाजसेवी, धार्मिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ओर राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल रहे. आज के आयोजन को सफल बनाने में छीतरमल धूत, अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामुका, पवन काबरा, पवन सिंगोदिया, सुशील सर्वा, संजय गुप्ता, सांवर लाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, श्री राणीसती सत्संग समिति के सदस्यों सहित अनेकों सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई.












