
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा लुपुंगटोला निवासी 75 वर्षीय वृद्धा मानमती देवी की संपत्ती हड़पने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में वृद्धा खुद एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत एसएसपी से की. मानमती देवी की पति की मौत पूर्व में हो चुकी है. वह अकेले ही रहती है. पति की मौत के बाद मायके पक्ष के कपिल शर्मा औऱ उसका भाई रामानुज शर्मा मदद ककरने के नाम पर पूरी संपत्ती हड़पना चाहते है. दोनों बिहार के गया जिले के कोंच थाना के रहने वाले है.
मानमती देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद उसका इस दुनिया में कोई नहीं है. पूर्व में सभी मदद के बहाने आए थे और घर पर रखा जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर भाग गए थे. ये लोग संपत्ती अपने नाम कराने के लिए मारने की भी साजिश रच रहे है. 20 अक्टूबर को भी कपिल देव शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, विकास कुमार और चंदन कुमार के साथ मेरे आवास पर जबरन घुस आए और कहा कि घर और जमीन खाली करो नहीं तो तुम्हें मार के खाली करवा लेंगे, हल्ला गुल्ला सुन कर पड़ोस के लोग जमा होने लगे. पड़ोसियों को देखकर वे लोग भाग गए. उन्होने एसएसपी से जान की सुरक्षा की मांग की है.







