
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर और आसपास के इलाके में नुवोको सीमेंट कंपनी से काफी धूल-कण उड़ रहा है. इसको लेकर लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इसको देखते हुए गोविंदपुर के निमार्णाधीन सड़क पर धूल-कण उड़ने से बचाव के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम को टैंकर द्वारा पानी छिड़काव करने की मांग की गयी है. नुवोको सीमेंट और टाटा पावर के फ्लाइ एश को लेकर भी सबसे ज्यादा परेशानियां लोगों को होती है. लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. इसको देखते हुए कार्रवाई की जा रही है. नुवोको सीमेंट और टाटा पावर प्रबंधन के खिलाफ सबसे ज्यादा गुस्सा है. इसको लेकर लोग कई बार आंदोलन कर चुके है, लेकिन किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है.नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड ओर टाटा पावर द्वारा सुबह और शाम टैंकर उपलब्ध करवाने के संबंध में दोनो कंपनी को ज्ञापन स्थानीय लोगों द्वारा सौंपा गया. धूल और कण उड़ने के आने जाने वाले राहगीरों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन सौपने वाले में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव चन्दन पाण्डेय, राजू कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, सुरेश कुमार, दीपू कुमार, नीतीश सिंह, किशोर चौरसिया, मुन्ना यादव, दीपक दसमेत अन्य लोग उपस्थित थे.







