
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में इन दिनों सरकारी जमीन का धड़ल्ले से खरीद बिक्री हो रही है. कदमा के रामनगर, अनिल सुर पथ, मरीन ड्राइव, शास्त्रीनगर, के साथ साथ अन्य इलाकों में जो सरकारी भूमि है उसका अतिक्रमण कर बिक्री करने का काम भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा है. इसको लेकर भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष ने उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से उन्होने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है. उन्होने बताया कि जमीन की धड़ल्ले से अतिक्रमण के कारण इलाके में आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ गई है. आपसी रंजीश में गोलियां भी चल रही है. इसके लिए सरकारी भूमि को चिन्हित कर उसकी घेराबंदी करनी चाहिए, जमीन पर सरकारी होने का बोर्ड लगाया जाए ताकि लोग जान सके की वह भूमि सरकारी है, समय समय पर अधिकारी भूमी का मुआयना करे, अगर हो सके तो जमीन पर पार्क बना दिया जाए ताकि आम जनता उसका उपयोग कर सके.















