जमशेदपुर : शहर के एतिहासिक साकची गोलचक्कर का नाम बदलेगा. शहीद स्मारक समीति ने इसकी घोषणा कर दी है. अब साकची गोलचक्कर का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम से होगा. इतना ही नहीं शहीद स्मारक समीति की ओर से यहां भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. शनिवार को समीति की एक बैठक बारीडीह जाहराटोला में आयोजित की गयी, जिसमें राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भी धूमधाम से मनाने पर सहमति बनी. वहीं इसमें सोषल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान देने हिदायत भी दी गयी. जानकारी देते हुए समीति के संस्थापक सदस्य बाबू नाद ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के दिन आदिवासी समुदाय साकची आम बगान में जुटेंगे. जहां से पैदल मार्च करते हुए सभी प्रस्तावित बिरसा चौक (साकची गोलच्चकर) तक पहुंचेंगे. जहां भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जल्द से जल्द वहां भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा लगाने की रणणीति तय करेंगे. उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से भी स्वीकृति मिल गयी है.















