
जमशेदपुर : भाजमो पश्चिम विधानसभा के सहसंयोजक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में भाजमो उलीडीह मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सरयू राय से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्री राय को ज्ञापन सौंप कर मानगो चौक पर जिला प्रशासन द्वारा लगाये गए अस्थायी बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की गयी. गौरतलब है कि भाजमो उलीडीह मंडल ने गत दो दिन पूर्व यातायात उपाधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा था, जिसकी प्रतिलिपि सरयू राय को सौंप कर अस्थायी बैरिकेडिंग लगने से लोगों को हो रही कठिनाई के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. साथ ही इस मामले को उच्चाधिकारी से वार्ता कर बैरिकेडिंग को यथाशीघ्र खुलवाने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल की ओर से बताया गया है कि विधायक सरयू राय ने ज्ञापन स्वीकार कर जल्द इस विषय पर जल्द उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक से बात कर व्यवस्था में परिवर्तन करने पर वार्ता करने का आश्वासन दिया है. साथ ही बैरिकेडिंग से उतपन्न हो रही समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन उन्होंने दिया है. ज्ञापन सौंपने वालों में विधायक के आप्त सचिव सुधीर सिंह, उलीडीह मंडल संयोजक धर्मेंद्र प्रसाद, भाजमो युवा नेता आकाश शाह, राजेश कुमार, प्रेम सक्सेना एवं अन्य शामिल थे.






