
जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बागबेडा महानगर विकास समिति की ओर से बागबेड़ा के गांधीनगर दांगी समाज भवन में रविवार को आयुर्वेदिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता सुबोध झा की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा की संयोजक मधु राय के नेतृत्व में किया गया। कैंप का उद्घाटन सुबोध झा को डॉ नागेंद्र महतो, डॉ अनिल कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मधु राय, विवेक राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप मिश्रा के द्वारा बुके भेंट कर कराया गया। डॉ नागेंद्र महतो ने सुबोध झा का ब्लड प्रेशर चेक कर कैंप की शुरुआत की। प्रातः 10:00 बजे से पहले ही कैंप में इलाज कराने के लिए महिलाएं उपस्थित थीं। शिविर में महिलाओं की भागीदारी काफी संख्या में रही। कैंप में आए सभी लोगों को मास्क और सैनिटाइजर सुबोध झा के द्वारा नि:शुल्क दिया गया। समिति के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 172 लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
सभी को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। कुछ लोगों को बुखार, खांसी और सर्दी थी उन्हें एमजीएम और सदर अस्पताल भेजा गया। उन सभी को कैंप से दूर रखा गया। सुबोध झा और मधु राय ने कहा प्रत्येक रविवार को बागबेड़ा की अलग-अलग सभी बस्तियों यानी रामनगर, पोस्तो नगर, आनंद नगर, नया बस्ती, बजरंग टेकरी, बाबा कुटी, हरहरगुट्टू, शिव नगर, गणेश नगर, घाघीडीह, कीताडीह, बागबेडा महानगर विकास समिति के द्वारा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन नि:शुल्क किया जायेगा। समिति को सहयोग करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ प्रमोद, रमन के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को हर प्रकार की बीमारियों से ग्रसित लोगों को मुफ्त में दवा और इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराने का सहयोग प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में डॉ नागेंद्र महतो, डॉ अनिल शर्मा, मधु राय, रितु सिंह, विवेक कुमार, अजय लोहार, विवेक कुमार राय, अधिवक्ता दिलीप मिश्रा, सुधानंद दास, दीपक दांगी, राकेश दांगी, अशोक दांगी, सुनीता देवी, देवंती शर्मा व मीना कुमारी का सरहानीय योगदान रहा.





