
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन और सृष्टि महिला विकास समिति के द्वारा शुक्रवार को कदमा उद्यान ग्रीन पार्क के पास घनी आबादी के बीच जरूरतमंद बच्चों में क्रिसमस तथा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर चॉकलेट व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. ताकि पढ़-लिख कर ये बच्चे भविष्य में एक देश का नाम रोशन करें. इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला उपाध्यक्ष सरोज गुप्त, सृष्टि महिला विकास योग समिति की रानी गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थीं.












