
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पुराना कोर्ट परिसर के समीप उस वक्त अफरा- तफरी मच गया, जब नशे की हालत में एक पिकअप वैन चालक ने कोर्ट परिसर के समीप पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी. आलम ये था, कि चालक ना तो गाड़ी से उतर पा रहा था, ना कुछ बोल पा रहा था. कौन है, कहां से आ रहा था, और कहां जा रहा था यह बताने की स्थिति में भी वह नहीं था. उधर स्थानीय लोगों के सहयोग से मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल भिजवाया. इस घटना में पिकअप वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. वैसे ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि चालक जीवित है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वैन चालक काफी तेज गति से आ रहा था और अचानक ही पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी उसे सुध- बुध भी नहीं रही.




