
जमशेदपुर : मानवता कल्याण संघ तथा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के तत्वावधान में रविवार को टुइलाडुंगरी स्थित सीपी क्लब हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के डीडी त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान शिविर का आयोजन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किया गया है. इसके अलावा संगठन की ओर से समय-समय पर और भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में डॉ संजय गिरि, दीपा पटनायक, एसआर कमलेश व अन्य का सराहनीय भूमिका रही.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





