
चाकुलिया : बहरागोडा विधान सभा क्षेत्र के चाकुलिया प्रखंड के बेंद गांव निवासी कबिता महंती(54) की स्वास्थ्य विगत दिनों से खराब है.गरीबी के कारण वह अपना इलाज नही करा पा रही थी, विगत दिनों उनके पति का निधन हो गया है. परिजनों ने कबिता महंती को उपचार के लिए पं बंगाल के झाड़ग्राम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. वंहा डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की फेफड़े में बीमारी है और उसकी इलाज यहां संभव नही है.परिजनों ने भाजपा नेता सरोज महापात्रा से संपर्क कर मरीज की इलाज रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अनुरोध किया है. परिजनों के आग्रह पर सरोज महापात्रा ने राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से मोबाइल पर संपर्क कर सारी बातों को बताया और उपचार कराने की मांग की. मंत्री ने मरीज का विवरण को मैसेज करने के लिए कहा,सरोज महापात्रा ने अपनी मोबाइल से मंत्री को व्हाटसएप पर मैसेज किया परंतु कुछ रिस्पोंस नही मिलने के बाद उन्होंने परिजनोंं के साथ रविवार को जमशेदपुर पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर मामले की जानकारी दी और कविता महंती की उपचार कराने में सहयोग करने की मांग की. परिजनों के आग्रह पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रांची रिम्स अस्पताल के अधीक्षक और निदेशक से दूरभाष पर बातकर कबिता महांती को रिमस अस्पताल में भर्ती करने के लिए आदेश दिए और बेहतर इलाज करने की बात कही है. सोमवार को मरीज कबिता महंती को चाकुलिया सीएचसी से 108 एम्बुलेंस से रिमस अस्पताल ले जाया गया है. मरीज के परिजनों ने मंत्री अर्जुन मुंडा और सरोज महापात्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है.











