
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन लोको शेड में बीते दिनों दुर्घटना में मृत रेलवे कर्मी बिनोद महतो को टाटानगर स्टेशन मुख्य गेट पर श्रद्धांजली अर्पित की गई. इस दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता शशिकांत मंडल भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ टेक्निशियन संतोष कुमार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करने का वचन दिलाया औऱ आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता शशिकांत मंडल ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की बात कही. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता शशिकांत मंडल, विद्युत अभियंता आलोक कुमार, सहायक मंडल विद्युत अभियंत राजेंद्र प्रसाद मीणा के साथ सुपरवाइजर जीतराम माझी, एके सिंह, निलेश कुमार, जगजीत सिंह, इंद्र कुमार, राजीव नयन, कर्मचारी संतोष कुमार, रविंद्र लाल, सूरज पात्रो, रजनीश कुमार, पवन कुमार, जय विश्वकर्मा, सीमा कुमारी, सरस्वती मुर्मू, मिश्रो तांती, मोहित महतो, डीपी तिवारी, एसके त्रिपाठी, कुंडल राव, प्रशांत देवजीत, के साथ रेलवे के सभी कर्मचारी मौजूद रहे. बता दे कि 26 दिसंबर को विनोद महतो की सीटीआर सी टाटानगर के लोको शेड में शरीर पर चक्का गिरने से कार्य स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी.












