
चाईबासा:लंबे समय से वर्चुअल कोर्ट चलाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है. इस संबंध में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह जिला बार एसोसिएशन के मॉनिटर अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने कहा कि रांची में मंगलवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कहा गया कि वर्चुअल कोर्ट चलाया जाने को लेकर अधिवक्ताओं को काफी असुविधा हो रही है, वही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही अधिवक्तागण वर्चुअल कोर्ट से अपने आप को दूर रखेंगे.अनिल कुमार महतो ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही जिला बार एसोसिएशन में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगे की रूपरेखा तय की जाएगी.



