
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को जिले के मुसाबनी अंचल निरीक्षक नरेश प्रसाद सिन्हा को आजाद नगर थाना का प्रभारी बनाया गया है, वहीं बिष्टुपुर यातायात थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास परसुडीह थाना के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं. पटमदा अंचल निरीक्षक वीरेंद्र कुमार राजवंशी को बिष्टुपुर यातायात थाना का प्रभार दिया गया है. इधर बीते दिनों साकची यातायात थाना प्रभारी कृष्णकांत पांडेय के पुलिस केंद्र भेजे जाने के बाद अब उन्हें मुसाबनी अंचल निरीक्षक बनाया गया है और गोलमुरी पुलिस केंद्र से विमल किंडो को पटमदा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. ज्ञात हो कि बीते दिनों डीआईडी के निरीक्षण के बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा और थाना प्रभारी अजय कुमार को लाइन क्लोज किया गया था.




