
जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति निगरानी समिति के सदस्य विजय कुमार (मोनू) के नेतृत्व में रविवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए आपने निजी खर्चों से बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जाकर अति जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान मोनू ने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह हमेशा ही उपलब्ध हैं. जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

विजय कुमार (मोनू) ने इस तरह के नेक कार्य में युवाओं से आगे आने की अपील की. साथ ही कहा कि इस तरह के सेवा कार्य है, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध होता है. अत: कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र में असहाय जरूरतमंदों के बीच निरंतर इस तरह का सेवा कार्य जारी रहेगा. वहीं कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आये. इस नेक कार्य के लिए उन्हों ने मोनू व उनकी युवा टीम के प्रति आभार जताया. कंबल वितरण में समाजसेवी अजय शर्मा उर्फ विक्की, नीतीश कुमार, जयंत सिंह डब्बू, राहुल झा, कुंदन सिंह, विष्णु केरकेट्टा, अरुण यादव, बबलू, राजेश, अंकित, सौरभ, बबली समेत अन्य युवा शामिल हुए.




