
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी गांव निवासी ठाकुरदास महतो के खलिहान में रखे पुआल व धान के ढेर में बीती रात किसी कारण वश आग लग गयी. इससे सारा धान जलकर राख हो गया है. खलिहान में लगी आग की लपटों ने ठाकुरदास महतो के पुआल की घर की छप्पर को अपनी आगोश में ले लिया. ग्रामीणों के सहयोग से घर में लगी आग को किसी तरह बुझा लिया गया है. वहीं बगल के कालीपदो महतो के खलिहान में भी आग लगने से सारा धान जलकर राख हो गया. भाजपा नेताओं ने आग लगने की सूचना बहरागोड़ा के अग्निशमन केन्द्र को दी, सूचना पाकर दमकल गांव पहुंचकर खलिहान में लगी आग पर काबू कर लिया. सूचना पाकर भाजपा नेता पारथो महतो, पंचायत के मुखिया विश्वनाथ हांसदा ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सांसद की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया है.







