
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में कार्यरत बिजली मिस्त्री हेलफर लाइन मैन और एसबीओ को विगत सात माह से मानदेय नही मिला है. मानदेय नही मिलने से कर्मियों में विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. मानदेय नही मिलने से क्षुब्ध कर्मियों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों के नाम मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की मांग की है. कहा कि चार जनवरी तक मानदेय का भुगतान नही किया गया तो सारे कर्मी पांच जनवरी से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

दौरे पर चाकुलिया पहुंचे सांसद विधुत वरण महतो को बिजली कर्मियों के एक प्रतिनिधि मंडल सांसद से मिलकर मांग पत्र सौंपकर मानदेय भुगतान कराने की मांग की है. मौके पर सांसद ने कर्मियों को आश्वस्त किया है कि वे विभाग के वरीय पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा, मनोरंजन महतो, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, पारथो महतो, चंदन महतो, डोमन हांसदा, मोहन सोरेन,आजाद महतो, कर्मी छोटु सिंह मुंडा, उत्पल दास, रतन चन्द्र मन्ना, किशोरी मोहन महतो, बिष्णु महतो, सुभाष महतो, अजय महतो, प्रदीप महतो, परेश राणा, निर्मल महतो समेत अन्य बिजली मिस्त्री और कर्मी उपस्थित थे.













