
चाकुलिया : चाकुलिया के जुगितुपा पंचायत के मिश्रीकाटा गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल का वितरण जिप सदस्य जगन्नाथ महतो और मुखिया जयराम हेम्ब्रम ने पंचायत के 180 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके. इस मौके पर वार्ड सदस्य कालिदास हांसदा, सुभाष महतो, लालू महतो, हराधन महतो, सागर मांडी, कुशल हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.












