
सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला के एक 22 वर्षीय युवक राहुल उर्फ बाबू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बाबू डॉक्टर सुखरंजन पॉल का इकलौता पुत्र था. छह महीने पूर्व ही उसकी शादी घाटशिला में हुई थी. फिलवक्त वह मायके गयी हुई है. बताया जाता है, कि बाबू कहीं बाहर रहता था. कुछ दिनों पूर्व ही वह यहां आया था. सोमवार सुबह वह अपने घर के कमरे में फंदे के सहारे झूलता पाया गया. इसकी सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉ पॉल इलाके में काफी प्रतिष्ठित माने जाते हैं. घटना के पीछे क्या कारण है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.












