
बहरागोड़ा : सांसद विद्युत वरण महतो ने बहरागोड़ा विस क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से रू ब रू हुए वही कई जरूरतमंद परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया. सांसद सर्वप्रथम पाथरा पंचायत के नागदोहा गांव पहुंचकर अग्नि प्रभावित रघु हांसदा के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहयोग किया. परिजनों ने बताया कि विगत एक जनवरी को किसी कारण वश उनकी फूस के घर में आग लग गई जिससे घर समेत घर में रखे धान, चावल, बर्तन और कपड़ा समेत सारा समान जलकर राख हो गया है. आग से घर जल जाने के कारण रघु हांसदा पत्नी दुली हांलदा, बेटी सलमा हांसदा,फुलमनी हांसदा, डोमनी हांसदा, छिता हांसदा और पूर्णिमा हांसदा के साथ खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश है. सांसद ने परिवार की समस्या से अवगत होकर तत्काल पांच हजार रुपये, कंबल, तिरपाल, धोती, साड़ी और 50 किलो चावल देकर आर्थिक सहयोग किया. सांसद ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर आवास समेत अन्य सरकारी सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे.

इसके पश्चात सांसद ने बहरागोड़ा के पूर्वांचल के ब्राम्हणकुंडी पंचायत के डिगासाई गांव पहुंचकर सांसद निधि से स्वीकृत ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. मौके पर श्री महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने अपनी निधि से योजना दी है. कहा कि योजना को पूर्ण कराने में ग्रामीण सहयोग करे. इस दौरे के क्रम में सांसद विद्युत वरण महतो पूर्वांचल के पांचबाड़िया गांव पहुंचकर मृतक सनातन मिस्त्री के परिजनों से मिलकर परिवार को सात्वना दिया और श्राद्धकर्म के लिए परिवार को नगद 5 हजार रुपये, 50 किलो चावल समेत अन्य सामग्री देकर आर्थिक सहयोग किया. परिजनों ने बताया कि बिधुत विभाग द्वारा तय मुआवजा राशि अबतक परिवार को नही दिया गया है, कहा कि मृतक ही सिर्फ परिवार का भरण पोषण करता था. कहा कि उसकी देहांत के पश्चात परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है.मौके पर सांसद ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारी से मिलकर आश्रित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा की रूपये मिले इसके लिए वे प्रयास करेंगे.

विदित हो कि विगत दिनों मृतक सनातन मिस्त्री खेत जाने के दौरान बिजली की तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी थी. इसके पश्चात सांसद चाकुलिया पहुंचकर प्रखंड की बिरदह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी गांव पहुंचकर अग्नि प्रभावित परिवार ठाकुर दास महतो और कालिपदो महतो से मिलकर चावल, रूपये, कंबल समेत अन्य सामग्री देकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, चुनु माहली, मिशन मोदी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष डोमन चन्द्र हांसदा, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा, रघु दास, बबलू प्रधान, अनु राणा, दुर्गा मन्ना, दिलीप पाल, हिमांशु सोम, दिजेन सिंह, पारथो महतो, चंदन महतो, आजाद महतो, बाप्पी मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.











