
जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक कंपनी ने अपने ग्राहकों से पैसे डबल करने के नाम पर चुना लगाया है. यहां तक कि कंपनी के एजेंट ने खुद कंपनी की शिकायत ग्राहकों के साथ मिलकर थाने में दर्ज करवाई है. बताया जाता है कि कंपनी का नाम वेलफेयर बिल्डिंग एंड स्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड है, जिसका हेड ऑफिस विशाखापत्तनम में है , जमशेदपुर के बिष्टुपुर राम मंदिर के पास कंपनी का एक ब्रांच ऑफिस है. कंपनी द्वारा एक स्कीम लाया गया था जिसके तहत कंपनी पांच साल में ग्राहकों के पैसों को डबल करने वाली थी, और बकायदा कंपनी ने इसके लिए एजेंट भी रखा था जो ग्राहकों से कलेक्सन का कार्य किया करता था.

शहर के विभिन्न इलाकों से लगभग 20 से अधिक लोगों ने कंपनी के इस स्कीम पर अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी लगा दी थी, लेकिन स्किम की मियाद पूरी होने के बाद अब कंपनी निवेशकों को पैसे देने से इनकार कर रही है. यहां तक कि कंपनी के एजेंट को भी कंपनी ने अंधेरे में रखा और इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि इसके तहत कंपनी ने करोड़ों रुपये का चूना निवेशकों को लगाया है. सोमवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कंपनी के एजेंट और ग्राहकों ने बिस्टुपुर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. साथ ही त्वरित कारवाई की मांग की है.











