
जमशेदपुर : आज कस्तूरबा आश्रम देवनगर बाराद्वारी साकची में अति जरूरतमंदों के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया. हिंदू उत्सव समिति के महामंत्री चिंटू सिंह और खाद आपूर्ति निगरानी समिति जमशेदपुर प्रखंड के सदस्य विजय कुमार (मोनू) के द्वारा 50 आश्रम वासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

चिंटू सिंह ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है. विजय कुमार (मोनू) ने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है. अतः जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह अभियान जारी रहेगा. कंबल वितरण के दौरान आरएसएस के नगर कार्यवाहक अमित नगर, अंकेश भुइयां, सोनू सिंह, कुलदीप सिंह, छोटू पंडित, शुभम झा रोनित गुप्ता, अमन पाठक, राहुल दुर्गे, ललित राव, निलेश यादव, अभिषेक एवं अन्य उपस्थित थे.














