
जमशेदपुर: राज्य भर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को शहर में भी सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हो गई. इसके लिए साकची स्थित टैगोर एकेडमी के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया है. सेमिनार में उपायुक्त सूरज कुमार और एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की है. यह सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगा. इस सेमिनार में उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि इस सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, शहर के लोग जागरूक होंगे तो इससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है. वहीं एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने कहा कि परिजनों को अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चो को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए वहीं बच्चे भी अपने परिजनों को बिना हेलमेट का वाहन चलाने के लिए रोकना चाहिए. सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर में मुख्य चौक चौराहों पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा.

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर बने गुड समेरिटन-
सेमिनार में बताया गया कि किस तरह एक आम आदमी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समेरिटन बन सकता है. गुड समेरिटन बनने के लिए लोग सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर सकते है, दुर्घटना स्थल पर पुलिस की मदद कर सकते है. इसके लिए ना तो पुलिस आपको किसी पूछताछ के लिए बाध्य कर सकती है और ने है अस्पताल कर्मी आपसे आपका नाम पता बताने के लिए बाध्य कर सकते है. गुड समेरिटन को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की का सकती है साथ ही गुड समेरिटन प्रमाण पत्र भी दिया जा सकता है
सड़क सुरक्षा के लिए इन नियमों को अपनाएं- जब भी आप कोई वाहन चलाते तो नियमों का पालन करे, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें. दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट पहने, कार पर सीट बेल्ट का प्रयोग करे.वाहनों में ओवरलोड न करे.सिग्नल ने तोड़े.












