
चाईबासा : कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष सत्संग विहार बड़ाजामदा में सादगी से श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जन्मोत्सव मनाया गया. हालांकि कार्यक्रम में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी नहीं लेकिन बंगाल,ओड़िसा और झारखंड़ व बिहार से श्रद्वालु पहुंचे. सोशल डिसटेंस के साथ श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद जी के भोग में शामिल होकर प्रसाद ग्रहंण किया. साथ ही कुछ नए श्रद्वालुओं को भी जोड़ा गया तथा दीक्षा दी गई. वहीं देवघड़ से सिधे ऑन लाइन के द्वारा सत्संग कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पांच बजे से प्रभात कीर्तन से हुआ, पुरोहित बाबुली मिश्रा के नेतृत्व में कीर्तन करते हुए मंदिर के चारों ओर परिक्रमा किया गया. इसमें बाबुली मिश्रा के साथ साथ मनमोहन चौबे , अनिल दास , राजा रजक आदि शामिल हुए. सुबह 6.31 बजे मनमोहन चौबे की अगुवाई में प्रार्थना की गयी. भजन कीर्तन कार्यक्रम में अनिल दास, किशन दास, शुभम कुमार ,मनमोहन चौबे आदि शामिल थे .




