
जमशेदपुर : राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के बिहारियों और मारवाड़ी पर दिए बयान के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. जमशेदपुर के साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा गोल चक्कर पर जदयू ने मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला फूंक कांग्रेस को डूबता जहाज बताया. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब जाति और धर्म के नाम पर बांट कर राजनीति करना चाह रही है. जदयू ने मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से बिहारियों और मारवाड़ियों से माफी मांगने की अपील की. साथ ही चेतावनी दिया है कि अगर मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.











