
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गंगा गांव स्थित गोटाशिला पहाड़ के नीचे स्थापित तिलका मांझी की मूर्ति पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने माल्यार्पण कर श्रधांजली अर्पित किया. अवसर पर बाबा तिलका मांझी अमर रहे का नारा लगाया. अवसर पर विधायक श्री महंती ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मांझी समाज के लिए मार्गदर्शक है युवा उन्हें अपना आदर्श मानकर समाज का विकास करें. मौके पर घनश्याम महतो, धनंजय करुनामय, बलराम महतो,हरगोबिंद सिंह,कारु किस्कू,सुशील कुमार मुर्मू,ठाकुरदास हैम्ब्रम,पर्बत मांडी,शेखर हांसदा,यदु हैम्ब्रम,पिकलु महतो,राजेश महतो,चित्त महतो,हिमांगशु महतो,सीमांत रुहीई दास,ठाकुरदास महतो,गारा लाल सोरेन,परमेश्वर मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.




