
जमशेदपुर : राज भारत गैस एजेंसी, सोनारी, की आठवीं वर्षगांठ गुरुवार को मनायी गयी। इस अवसर पर एजेंसी परिसर में आयोजित एक छोटे से समारोह में एजेंसी के निदेशक राजेश सिंह और भारती सिंह ने केक काटकर सभी अतिथियों और कर्मचारियों के बीच खुशियां मनाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीके सिंह और डॉ एमएस सिंह मानस उपस्थित थे। कार्यक्रम में एजेंसी की निदेशक भारती सिंह ने कहा कि गैस एजेंसी के सभी सम्मानित ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने गैस की बुकिंग से लेकर गैस की होम डिलेवरी तक बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपने सभी कर्मचारियों को प्रेरित भी किया। इस आयोजन में एजेंसी की ओर से रजनी सेन, प्रिचा भूज और नेहा शर्मा समेत अन्य कर्मचारी और अतिथि उपस्थित थे।



