
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, प्रखंड नाजिर मनोज मुकुल कच्छप , देवेन महतो,आशाराम महतो, पीयूष मंडल,कौशिक डे,कनीय अभियंता शशि शेखर,अनुसेबी गीता रानी महतो,सूरमा समल, कंप्यूटर ऑपरेटर विकाश महतो सहित 20 कर्मियों ने कोविड- 19 का वैक्सीन लिया. वैक्सीन लेने के पश्चात सभी को 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में बैठाया गया.
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्करों का वैक्सीनेशन चल रहा है इसी क्रम में प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी व कर्मियों ने वैक्सीन लिया, यह पूरी तरह सुरक्षित है, लोगों से अपील है कि जब सभी का टीकाकरण किया जाने लगेगा तो वे अवश्य वैक्सीन लें और अपने परिवार और समाज को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में प्रशासन और सरकार का सहयोग करे.
कहा कि सभी ग्रामीण भारतीय नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करे और आस पास के लोगो को भी प्रेरित करे, वैक्सीन को लेकर जो भी भ्रांतियां फैल रही उसे दूर करने में प्रशासन की सहयोग करने की अपील की. वही चाकुलिया प्रखंड और अंचल कर्मियों ने सीएचसी पहुंचकर कोविड- 19 का वैक्सीन लिया.














