
जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में 1 अप्रैल को मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया है। आर जे वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित इस विद्यालय में आम जनता के लिए रक्तदान शिविर, आंख की जांच, दांत की जांच, जेनरल हेल्थ चेक अप के लिए चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनसेवक परिषद और वीबीडीए के सहयोग से किया जा रहा है। आर जे वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पूनम झा ने उक्त जानकारी देते हुए आम जनता से इस कैम्प का लाभ उठाने का आग्रह किया है। कैम्प के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन से अनाउंसमेंट व पर्चा का भी वितरण किया जा रहा है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]





