
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिदगोड़ा बाज़ार में शुक्रवार को राम रंजन शर्मा उर्फ बबलू की हत्या के मामले का खुलासा करने में पुलिस जुट गई है. इस घटना के बाद पुलिस केके प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राजकुमार उर्फ बुद्धू सैनी ने अपने भाई नंटू सैनी और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि राजकुमार और बबलू के साथी अमिताभ के बीच रुपए का लेनदेन था. अमिताभ ने राजकुमार को बीस हजार रुपए दिए थे जो कि राजकुमार उसे वापस नहीं कर रहा था. इसको लेकर दोनो के बीच कुछ दिनों पहले विवाद भी हुआ था. (नीचे पूरी खबर पढ़े)
घटना के वक्त बबलू अमिताभ और अपने साथियों के साथ बाजार में बैठा हुआ था. इतने में वहां दो बाइक पर सवार होकर राजकुमार और अन्य लोग पहुंचे. नंटू ने अमिताभ पर फायरिंग कर दी पर गोली नहीं लगी. अमिताभ ने नंटू को धक्का धक्का मार दिया. दुबारा फायरिंग में गोली बबलू को जा लगी. गोली मारने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मौके पर 5 राउंड गोली चली थी पर पुलिस को मौके से एक भी खोखा नहीं मिला. पुलिस ने आरोपियों के घर पर भी छापेमारी की पर सभी फरार बताए जा रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






