
जमशेदपुरः परसुडीह स्थित हाट बाजार की दयनीय स्थिति को लेकर बाजार कमेटी की एक बैठक हुई. इस बैठक भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. दुकानदारों ने कहा कि हाट बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. बाजार में करीब 500 दुकानदार प्रतिदिन आते है जिसमें 100 से ज्यादा महिला दुकानदार है. हाट बाजार में न तो पेयजल और न ही शौचालय की व्यवस्था है. कई सालों से दुकानों के उपरी तले पर ज्यादातर दुकानें खाली पड़ी है जो बिना रख- रखाव के बाद अब टूट कर गिर रही है. स्थान के अभाव में दुकानदारों छज्जों के नीचे बैठकर सामान बेचने को मजबूर है. कोरोना काल में भी प्रशासन की ध्यान यहां की साफ- सफाई पर नहीं रहता है. बाजार के अंदर जाने और बाहर निकलने के लिए रास्ते बहुत ही संकीर्ण है. जिसके कारण लोगों का आना जाना कम रहता है.जिसके कारण इन स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है. दुकानदारों के आग्रह पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने जिले के उपायुक्त सुरज कुमार को वस्तुस्थिति से अवगत कराया. साथ ही जिले स्तरीय एक टीम भेजकर हाट बाजार का जायजा लेने का आग्रह किया ताकि इसकी गंभीरता को समझा जा सके. इसके बाद इस मामले में समुचित कार्रवाई की जा सके. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द ही टीम स्थल का मुयायना करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर सुधार की पहल की जाएगी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राणा डे, दुकानदार समिति के अध्यक्ष ऋषि सिंह, मुकेश महतो, परमानंद करवा, अजय शर्मा, मदन, टीपू सुल्तान, अंबुज डे, कन्हैया शर्मा, सुब्रतो घोष, सुनील पात्रो, बबलु खान एवं परसुडीह बाजार ,समिति के सदस्य मौजूद थे.











