
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को बीडीओ देवलाल उरांव के निर्देश पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार श्यामसुंदरपुर थाना के एएसआई सुधीर कुमार के साथ केरूकोचा साप्ताहिक हाट पहुंचकर मास्क जांच अभियान चलाया. मौके पर पदाधिकारियों ने हाट में दूकानदारों को सोशल डीस्टेंसिंग का अनुपालन करने और बगैर मास्क पहने हाट पहुंचे ग्रामीणों को सामग्री ना देने की अनुरोध किया. अवसर पर लोगों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया.वैक्सीनेशन लेने के प्रति प्रचार कर लोगों को किया जागरूक : कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने प्रखंड के लौधाशोली और बड़ामारा पंचायत में 2 जून को होने वाली वैक्सीन कैम्प की जानकारी देकर लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया. पदाधिकारी ने दोनों ही पंचायत के विभिन्न गांव पहुंचकर माइकिंग से प्रचार प्रसार कर लोगों को वैक्सीनेशन की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया है.





