

देवघर : झारखंड के देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखना पंचायत के दोनीहारी गांव निवासी सविता देवी (36 वर्ष) की मृत्यु मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से हो गई. बताया जाता है कि बीती रात करीब 8:30 बजे सविता देवी अपने घर के दरवाजे पर नीचे जमीन में बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी. इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि नीचे कुछ है और कुछ एहसास होने की वजह से हाथ से देखने लगी. इसी क्रम में उनके हाथ में सांप ने काट लिया. इतने में बोरा उठाकर देखने लगी तो देखी कि करेत सांप बोरा के पास है और उसी ने काट लिया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए और सांप को मार दिया तथा रात में ही निकट के कुंडा दछबे स्थान पर ले गए. उसको ठीक करने के लिए काफी झाड़-फूंक किया गया, लेकिन अस्पताल लोग लेकर नहीं गये. इसके बाद अंतत: उसकी मौत हो गयी. मृतका अपने पीछे अपने पति कारू यादव एवं एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गई. घटना की सूचना पाकर कांग्रेस नेता-सह-मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार मंडल एवं समाज के लोग उक्त स्थान पहुंचे. जब तक उपचार का कोई ओर व्यवस्था होता तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. घटना पर दुख जताते हुए मृतक की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस विपत्ति से लड़ने के लिए असीम शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया. सरिता देवी समाज की तेज-तर्रार और सक्रिय महिला थी. ऐसे में उनका असमय जाना परिवार और समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है. घटना की जानकारी सुनकर गांव मोहल्ले के काफी लोग जुट गए और सबों की जुबान से यही था कि इसे समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद इनकी जान बच सकती थी. अब भी लोग अंधविश्वास पर अपनी आस्था टिकाए हुई है और इस प्रकार की जाने जाती रही है.




