

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में जान हथेली पर लेकर दुकानदार दुकान संचालित कर रहे है. मंगलवार को भी दुकान संख्या ए/26 बालाजी ट्रेडर्स दुकान के बाहर का छज्जा गिर गया. यह प्लास्टर गिरने से बाल-बाल लोग बच गये क्योंकि कोई व्यक्ति वहां नहीं था. बाजार समिति के महासचिव करण ओझा ने तुरंत जानकारी दी, जिसके बाद उसकी जानकारी बाजार सचिव को दी गयी. इस दौरान सचिव से लोगों ने मांग की है कि दुकानों को फिर से बनवा दिया जाये और दुकानों का सर्वे करवाया जाये ताकि दुकानों को फिर से बनाया जा सके क्योंकि दुकानें लगातार गिर रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. वैसे अब तक बाजार सचिव की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, जिसको लेकर दुकानदारों में काफी गुस्सा है. दुकानदारों ने बताया कि वे लोग जान जोखिम में डाल कर कारोबार कर रहे है. सचिव और भी जगहों को कई बार देख चुके हैं और भी जगह की दुकान है, जो इससे भी बुरी हालत में है. उन दुकानों का सर्वे करवाया जाए ना कि केवल देखा देखी. इस कारण इन लोगों ने नये सिरे से दुकानों को बनवाने की मांग की है.





