जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाके पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना अंतर्गत टाटा कटिन मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. जिसके बाद दोनों को सीएचसी माचा पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवकों को 108 एंबुलेंस से एमजीएम रेफर कर दिया गया.एक युवक का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
जबकि गंभीर रुप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गयी थी. जिसके बाद दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.











