
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत ब्लॉक नंबर एक की रहनेवाली बुजुर्ग महिला तुलसी बाई को लेकर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जनकल्याण संगठन की प्रदेश सचिव रानी गुप्ता मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची. जहां रानी गुप्ता ने बताया, कि बुजुर्ग महिला को उनका छोटा बेटा प्रताड़ित करता है और घर से निकालने की धमकी देता है. वहीं एसएसपी से मुलाकात के बाद रानी गुप्ता ने महिला को कदमा थाना भी लेकर जाने की बात कही.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



