
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार के दुकानदार गंदगी से परेशान हैं. वैसे इनकी परेशानी का कारण होटलों से निकलनेवाला गंदा और बदबूदार पानी है. दुकानदारों के अनुसार साकची टीना शेड स्थित अमन होटल, शिमला होटल और पिछड़ी होटल से निकलनेवाले गंदे और बदबूदार पानी के कारण उनके यहां ग्राहक नहीं आते. हमेशा जलजमाव के कारण बाजार में बदबू फैलती रहती है. दुकानदारों ने बताया कि, विरोध करने के बाद शिमला होटल वाले तो कभी कभी पानी निकास का प्रबंध कर देते हैं, लेकिन अमन और पिछड़ी होटलवाले दबंगई पर उतारू हो जाते हैं. तीनों होटलों के मनमानी से पूरा बाजार त्रस्त है इन्हें संक्रमण का डर सताता रहता है.




