
रांची : झारखंड में 10 जून के बाद से बालू का उत्खनन 15 अक्टूबर तक के लिए बंद हो जाएगा. चार महीने तक बालू उत्खनन पर रोक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगाया जाता है. एनजीटी ने मानसून के दौरान बालू खनन पर रोक लगाने का निर्देश कुछ वर्ष पूर्व ही राज्यों को दिया था जिसके बाद से यह लगातार जारी है. गौरतलब है कि एनजीटी के निर्देश पर मानसून के दौरान के बालू खनन पर पूर्णता रोक लगा दी जाती है. वहीं दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम में जंगल में भालू और नदी में बालू का खेल चालू हो जाता है. पूर्व के वर्षों में बालू उत्खनन के रोक के बावजूद भी अवैध बालू तस्कर, खननबाज एवं बालू चोरों द्वारा नदी काटने से लेकर, पैसों का लालच देकर दूसरों के जमीन में अवैध भंडारण, अवैध परिवहन के साथ-साथ कई कृत्य सुर्खियां बटोर चुकी है.






