
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस एक बार फिर नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस रही है. सीतारामडेरा पुलिस में मंगलवार को ही 5 लोगों को ब्राउन शुगर के साथ जेल भेजा है. इधर मानगो पुलिस ने भी नशे के खिलाफ देर रात छापेमारी कर एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और गुटखा बरामद किया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के दाईगुटू स्थित शिव मंदिर के पास एक जनरल स्टोर पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब बिक्री हो रही है. इसके बाद थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






