
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके के भक्तिनगर में कुछ भू माफियाओं के द्वारा सार्वजनिक स्थल को कब्जा किया जा रहा है. जिसमे इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हो रहा है. इसके खिलाफ भक्तिनगर समिति ने आवाज़ उठाते हुए इसे रोके जाने की मांग जिले के उपायुक्त के समक्ष उठाई है. इस दौरान बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने इसका विरोध जताते हुए जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. इन्होंने कहा, कि इलाके में सार्वजनिक स्थल जो पूर्व में सार्वजनिक शौचालय एवं बाद में जल मीनार के लिए चिन्हित किया गया था. उसे भू- माफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. इन्होंने कहा, कि वर्तमान में क्षेत्र के विधायक सरयू राय के नाम पर उन्ही के भाजमो पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों को धमका रहे हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सार्वजनिक जमीन को कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे रोकने की आवश्यकता है.











